नर्मदा मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कुणाल चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भोपाल में प्रेस वार्ता कर मध्य प्रदेश सरकार पर नर्मदा मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरकार पर गुजरात के हित में फैसला लेने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में जवाब मांगा है।

