तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक (IPS 2009) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक (IPS 2009) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. शासन ने जारी आदेश के अनुसार उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का मुख्य प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही वे DIG (ANO) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. पुलिस मुख्यालय में DIG के रोल में राज्य भर में शांति व्यवस्था, संवेदनशील मामलों की निगरानी और विशेष सुरक्षा व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

सतना से है पारिवारिक जुड़ाव

तरुण नायक सतना से संबंध रखते हैं.  वे जिले के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अरुण नायक के बेटे हैं. 

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ

IPS 2009 बैच के अधिकारी तरुण नायक विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कानून-व्यवस्था के मामलों में उनके अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनेगी.