ट्रैक्टर-ट्रॉली विवाद में खूनी संघर्ष, 7 लोग घायल
सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढिया गांव में मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं।


