नौतपा की भीषण गर्मी में बिजली संकट, ग्रामीणों ने घेरा खुटार सब स्टेशन
नौतपा की भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। खुटार सब स्टेशन क्षेत्र के आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर सब स्टेशन पहुंचकर घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
सिंगरौली: ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पूरे दिन बिजली गुल रहती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा कि सिंगरौली जिला प्रदेश की ऊर्जा राजधानी कहलाता है, इसके बावजूद यहां के ग्रामीण बिजली के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जिले से अन्य जिलों को बिजली सप्लाई की जा रही है, जबकि स्थानीय उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।

