PM Meets Teachers 2026 : राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले टीचर्स से PM की मुलाकात, पब्लिक स्पीकिंग के लिए मांगी Tips
PM Meets Teachers 2026 : पीएम मोदी ने पूछा कि अच्छा वक्ता बनना चाहते हों, तो उन्हें क्या करना चाहिए। शिक्षक ने जवाब दिया कि सबसे पहले आत्मविश्वास जरूरी है।
PM Meets Teachers 2026 : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले 48 शिक्षकों से बातचीत की। इन शिक्षकों को आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इस बातचीत का करीब 5 मिनट का वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। बातचीत में पीएम मोदी ने शिक्षा, बच्चों के व्यवहार और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर शिक्षकों से चर्चा की।
पब्लिक स्पीकिंग पर टीचर से पूछा सवाल
पीएम मोदी ने एक महिला शिक्षक से पूछा कि वह बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर वह उनके स्कूल के छात्र हों और अच्छा वक्ता बनना चाहते हों, तो उन्हें क्या करना चाहिए। शिक्षक ने जवाब दिया कि सबसे पहले आत्मविश्वास जरूरी है। इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर यह आत्मविश्वास आएगा कैसे। शिक्षक ने कहा कि इसके लिए लगातार अभ्यास करना पड़ता है।
#TeachersDay is about appreciating the strong contribution of teachers to our society. It is also a day to pay homage to Dr. S. Radhakrishnan.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026
Here is what happened when the National Teachers' Awards winners were invited to 7, LKM yesterday…. pic.twitter.com/LtXTvHiQoQ
स्क्रीन टाइम को लेकर पीएम की चिंता
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों में स्क्रीन टाइम एक तरह की आदत बनता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को वास्तविक खेलों की ओर बढ़ाया जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि वीडियो गेम के बजाय मैदान में जाकर खेलना बच्चों को स्क्रीन की इस आदत से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर भी नजर रखने को कहा।
#WATCH | Delhi: While interacting with one of the National Awardee Teachers, Prime Minister Narendra Modi says, "...Screen time has now become a form of addiction. A thought occurs to me: if a child begins to take a keen interest in sports, and by sports, I don't mean video… pic.twitter.com/o7tnvSYOs0
— ANI (@ANI) September 5, 2026
ड्रेस कोड और बच्चों के व्यवहार पर चर्चा
पीएम मोदी ने ड्रेस कोड के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह विषय कुछ बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में सामने आया है। उनके अनुसार कई बार नियम बिना पर्याप्त स्पष्टीकरण के लागू कर दिए जाते हैं। शिक्षकों को यह समझना जरूरी है कि ऐसे फैसलों का बच्चों के मन और व्यवहार पर क्या असर पड़ रहा है।

27 राज्यों और 7 UT से शिक्षक चयनित
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी। इस बार पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश से अर्चना शुक्ला और शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
यहां देखिये टीचर्स चुने गए की लिस्ट
प्रकाश राव – अंडमान निकोबार
राजेश कोलूरी – आंध्र प्रदेश
याकू तामे – अरुणाचल प्रदेश
राजेश बरदोलोई – असम
खुशबू कुमारी – बिहार
पुष्पा प्रसाद – बिहार
राधा राजेश – CISCE
संगीता यादव – CBSE
रवि जायसवाल – चंडीगढ़
सुनीता यादव – छत्तीसगढ़
पटेल पूर्णिमा – दादरा और नगर हवेली
सुमन गोयल – दिल्ली
मो. जफर आलम – एकलव्य स्कूल
महादेव शिंदे – गोवा
नितिन कुमार – गुजरात
अनिल कौशिक – हरियाणा
मंजूरी महाजन – हिमाचल प्रदेश
मो. अयाज रैना – जम्मू-कश्मीर
मुनमुन भट्टाचार्जी – झारखंड
रत्नाकुमारी एस. – कर्नाटक
अमुधा जे. – केंद्रीय विद्यालय
मनीषा खेतरपाल – केंद्रीय विद्यालय
सुनील कुमार – केरल
मुस्तफा कुमाल – लद्दाख
अर्चना शुक्ला – मध्य प्रदेश
शैलेंद्र प्रताप सिंह – मध्य प्रदेश
कविता गिट्टे – महाराष्ट्र
कुंदा बाचव – महाराष्ट्र
वांगलेम्बम सिंह – मणिपुर
लालुनमावी – मिजोरम
आर. मेरू – नागालैंड
वैभव कुलकर्णी – नवोदय विद्यालय
पादराज नायक – ओडिशा
गणेशन एस. – पुडुचेरी
दिनेश कुमार – पंजाब
दिव्येंदु सेन – राजस्थान
वर्तिका गुलाटी – राजस्थान
शिवप्रसाद तिंगारे – सैनिक स्कूल
सुषमा तमांग – सिक्किम
थंगा राज एम. – तमिलनाडु
भवानी बोमेपल्ली – तेलंगाना
रंजन देबनाथ – त्रिपुरा
रेनू त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश
इफ्तिखार खान – उत्तर प्रदेश
शालिनी कुशवाहा – उत्तर प्रदेश
गबर सिंह – उत्तराखंड
पलाश चौधरी – पश्चिम बंगाल
शांतनु पात्रा – पश्चिम बंगाल

पिछले वर्षों में भी शिक्षकों से मिले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से संवाद कर चुके हैं। 2024 में उन्होंने 82 पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात की थी। उस दौरान मातृभाषा में शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई थी। 2025 में पीएम ने 45 शिक्षकों से बातचीत की थी। उस कार्यक्रम में GST सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी।


