Singrauli के गायत्री मंदिर रोड की बदहाल सड़क, जलभराव और गड्ढों से लोग परेशान

Singrauli के मोरवा वार्ड 8 स्थित गायत्री मंदिर रोड की जर्जर सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के आवास के सामने जलभराव और गड्ढों से राहगीरों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है.

Singrauli के गायत्री मंदिर रोड की बदहाल सड़क, जलभराव और गड्ढों से लोग परेशान

Singrauli | मोरवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 8 स्थित Gayatri Mandir Road की जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के आवास के सामने से गुजरने वाला यह मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं. वहीं चारपहिया वाहन गुजरने पर गंदा पानी पैदल चल रहे लोगों पर उछल जाता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है.

इसी मार्ग से आदर्श गंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट मैरी स्कूल, द हेरिटेज स्कूल और लिटिल फ्लावर स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं प्रतिदिन आते जाते हैं. अभिभावकों का कहना है कि सड़क की खराब हालत बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से Gayatri Mandir Road का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि जलभराव, गड्ढों और दुर्घटनाओं की आशंका से लोगों को राहत मिल सके.