Maihar Police ने Medical Drug Racket पर कसा शिकंजा, 16.36 लाख का मशरूका जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maihar Police ने "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के पहले दिन 205 Onrex Cough Syrup, 5.96 लाख रुपये नकद और Bolero Neo सहित 16.36 लाख का मशरूका जब्त किया. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई.
Maihar | मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के पहले ही दिन Maihar Police ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बडी कार्रवाई की. पुलिस ने 205 शीशी प्रतिबंधित Onrex Cough Syrup, 5 लाख 96 हजार 500 रुपये नकद और एक Bolero Neo वाहन सहित कुल 16 लाख 36 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act और Madhya Pradesh Drug Control Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ चंचल नागर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई. थाना कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संतोष उलांडी और उनकी टीम ने 15 जुलाई को Ram Path Gaman Road स्थित Satna-Rewa Service Lane पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध Bolero Neo वाहन की तलाशी ली. जांच में वाहन के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टियों और पानी के कैंपर से 205 शीशी प्रतिबंधित Onrex Cough Syrup और उसकी बिक्री से जुडी 5 लाख 96 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई. आरोपियों के पास दवाओं के परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने पूरा मशरूका जब्त कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुमताज शाह (19), दीपक सिंह उर्फ अभिषेक पटेल (21), संजू सिंह उर्फ शिवबालक पटेल (28), रंजीत सिंह उर्फ नन्हे (28) और प्रिंस उर्फ गुडलू (22) के रूप में हुई है. Maihar Police का कहना है कि "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मेडिकल नशे और अन्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नशा तस्करों के नेटवर्क को तोडा जा सके और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें.
Anubhav Dubey 
