मामा बने दादा: शिवराज सिंह चौहान के घर गूंजी किलकारी, पोते का नाम ‘अहान’
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन माता-पिता बने हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोते का नाम ‘अहान’ रखा और सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की।
मामा बने दादा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन माता-पिता बने हैं। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अपने पोते का नाम ‘अहान’ रखा है।
शिवराज सिंह चौहान ने साझा की खुशी
शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है।
आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। ❤️ कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है। बेटे 'अहान' की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 7, 2026
बेटे के रूप में ‘अहान’ उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि कुणाल और रिद्धि के माता-पिता बनने के साथ उन्हें और साधना सिंह को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने आगे लिखा कि कार्तिकेय और अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं, जबकि उनकी लाड़ली इला को भाई मिल गया है।
समधी-समधन को भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री ने कुणाल और रिद्धि के माता-पिता संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने पर शुभकामनाएं दीं। कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन की शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।

