रीवा में देर रात अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से गाली-गलौज, इलाज को लेकर विवाद
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज में देरी को लेकर एक युवक और उसके साथियों ने डॉक्टरों व सुरक्षा कर्मियों से गाली-गलौज की, जिससे हंगामा मच गया। घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई और स्ट्राइक की चेतावनी दी, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



