Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, अमित शर्मा ने की बैठक
MP कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
Raksha Bandhan 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रक्षाबंधन 2026 को पूरी धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इसी कड़ी में आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

बहनों को दिए कार्यक्रम के फॉर्म
बैठक के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाली बहनों को संबंधित फॉर्म वितरित किए गए। इसके साथ ही रक्षाबंधन समारोह को व्यवस्थित और यादगार बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन की तैयारियों, सहभागिता और कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर मौजूद लोगों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में महिलाओं की बड़ी मौजूदगी ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह को दिखाया।

पिछले साल से बड़ा आयोजन करने की तैयारी
अमित शर्मा ने कहा कि पिछले साल भी रक्षाबंधन का पर्व क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया था। इस बार आयोजन को उससे भी ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक जुड़ाव का संदेश भी देता है। इसी भावना के साथ इस बार कार्यक्रम को व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है।

भाई-बहनों से जुड़ने की अपील
कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने क्षेत्र के अधिक से अधिक भाइयों और बहनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से रक्षाबंधन का यह आयोजन और खास बनेगा। उन्होंने लोगों से इस पावन पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक एकता के सुंदर उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में रक्षाबंधन महापर्व की तैयारियों को लेकर मातृशक्ति एवं बहनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
— Amit Sharma INC (@Amit_SharmaINC) August 26, 2026
आइए, प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के विश्वास के इस पर्व को मिलकर यादगार बनाएं। #रक्षाबंधन #दक्षिणपश्चिमविधानसभा #RakshaBandhan #बहनों_का_स्नेह pic.twitter.com/vmRsNX88Ni

