पुलिस विभाग में प्रमोशन की लिस्ट जारी, 374 इंस्पेक्टर को बनाया गया DSP
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रमोशन, रुचिता चतुर्वेदी से लेकर राकेश सिंह बघेल तक कई TI बने DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए निरीक्षक (टीआई) संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश 13 जुलाई 2026 को मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया।
जारी सूची में रुचिता चतुर्वेदी, अमर सिंह सिकरवार, विवेक गुप्ता, मधुरवीणा गौर और संगीता ठाकुर जोशी सहित कई निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा राघवेंद्र द्विवेदी, राजकुमार सारीफ, राजेश कुमार तिवारी, महेंद्र सिंह चौहान और श्यामचंद्र शर्मा जैसे अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को छठवें वेतनमान और सातवें वेतनमान के लेवल-12 के तहत उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस फैसले से प्रदेश पुलिस महकमे में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है।




Varsha Shrivastava 
