मध्य प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून, 7% कम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, 21 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि 21 जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून, 7% कम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, 21 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
google

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला थम-सा गया है, जिससे कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बारिश के बंद होने से कई इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने लगी है।

लेकिन इन सबके बीच किसानों को भी अपनी फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बात करें प्रदेश के पूर्वी हिस्सों की, तो पूर्वी हिस्से में भी 21% कम वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले अगले पांच दिनों तक भी प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

किसानों को डर है कि अगर समय पर बारिश नहीं आई तो उनकी खरीफ की फसलों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के अंदर 21 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। लेकिन इन जिलों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी ही होगी।

बात करें राजधानी भोपाल की, तो आने वाले दिनों में भोपाल में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई, तो फसलों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।