MP Laptop Scheme: 1.22 लाख छात्रों के खाते में आएंगे ₹25 हजार, CM मोहन यादव आज करेंगे राशि ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में 1.22 लाख मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए मिलेंगे. CM मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल से सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे.

MP Laptop Scheme: 1.22 लाख छात्रों के खाते में आएंगे ₹25 हजार, CM मोहन यादव आज करेंगे राशि ट्रांसफर

भोपाल। मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आज बड़ा दिन है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को प्रदेश के करीब 1 लाख 22 हजार छात्रों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. इसके लिए भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 

यह राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जा रही है. योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उज्च शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है. मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक योजना पोर्टल के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप/कंप्यूटर खरीदने के लिए 25 हजार रूपए प्रति विद्यार्थी दिए जाते हैं.

75% या उससे ज्यादा अंक वालों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी पात्र हैं. इस बार करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा. सरकार इसके लिए 305 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च कर रही है.

भोपाल से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर होगी राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. पात्र विद्यार्थियों के खातों में सीधे 25 हजार रुपए पहुंचेंगे, ताकि वे अपनी जरूरत के मुताबिक लैपटॉप खरीद सकें.

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना

सरकार का कहना है कि तकनीक और डिजिटल शिक्षा आज पढ़ाई का अहम हिस्सा बन चुकी है. ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने से उन्हें उच्च शिक्षा, ऑनलाइन लर्निंग और आधुनिक तकनीक तक बेहतर पहुंच मिलेगी.एक नजर में

  • योजना: प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
  • लाभार्थी: करीब 1.22 लाख विद्यार्थी
  • राशि: 25,000 रुपए प्रति विद्यार्थी
  • पात्रता: 12वीं में पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंक
  • कुल राशि: 305 करोड़ रुपए से ज्यादा
  • राशि ट्रांसफर: 1 सितंबर 2026
  • कार्यक्रम स्थल: कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल

इस योजना के तहत सरकार का फोकस मेधावी छात्रों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर है.