मऊगंज: भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, बाइक सवार दंपति की हालत गंभीर 

मऊगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के सुभाष साकेत की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दंपति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मऊगंज: भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, बाइक सवार दंपति की हालत गंभीर 

मऊगंज के नईगढ़ी लालगंज मार्ग पर रविवार को घटित भीषण सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो फुटेज सामने आया है. विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार युवक को बाइक चालक ने इतनी तेज ठोकर मारी की साइकिल सवार युवक करीब 30 फीट हवा में उड़ गया, वही बाइक चालक और उसके साथ सफर कर रही उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. 

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा 

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार सुभाष कुमार साकेत को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक चालक रहीस साहू पिता मानिक लाल साहू उम्र 22 साल निवासी महसांव थाना गुढ़ जिला रीवा और प्रीती साहू उम्र 21 साल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर कर दिया है.  

कैसे हुआ हादसा? 

दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा उस समय घटा जब नईगढ़ी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सुभाष कुमार साकेत जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर साइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था,  तभी नईगढ़ी से लालगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार को ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर इतनी तेज रही की साइकिल सवार युवक करीब 30 फीट दूरी तक हवा में उड़कर दूर जा गिरा, वही बाइक चालक और उसके साथ सफर कर रही 21 वर्षीय महिला भी दूर जा गिरी, जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क से गुजर रहे अतरैला गांव निवासी समाजसेवी कृष्ण दत्त तिवारी सहित आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत सुभाष साकेत को मृत घोषित कर दिया वहीं रहीस साहू एवं प्रीति साहू की हालत गंभीर होने के कारण रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है.