सड़क हादसे के बाद मददगार बने मैहर SP अवधेश प्रताप सिंह: घायल भाई-बहन को पहुंचाया अस्पताल

मैहर में KJS सीमेंट प्लांट मोड़ पर बाइक हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने दोनों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

सड़क हादसे के बाद मददगार बने मैहर SP अवधेश प्रताप सिंह: घायल भाई-बहन को पहुंचाया अस्पताल

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल भाई-बहन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल दोनों भाई-बहन को एसपी ने अपनी गाड़ी से मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी की इस पहल की सराहना हो रही है।

KJS सीमेंट प्लांट मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बंशीपुर निवासी सौरभ पाल (16) अपनी बहन शिवानी पाल (करीब 18) के साथ मोटरसाइकिल से मैहर आ रहे थे। इसी दौरान KJS सीमेंट प्लांट मोड़ पर सामने से ट्रक आने के कारण उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों भाई-बहन घायल हो गए।

एसपी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने घायलों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया। उन्होंने बिना देर किए दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ट्रक जब्त, पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद मैहर थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी की इस तत्परता को पुलिस की मानवीय भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। सड़क हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की उनकी पहल चर्चा में है।