लखनऊ विकासनगर अग्निकांड: 250 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल

लखनऊ के विकासनगर में लगी भीषण आग में 250 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग की वजह स्पष्ट नहीं है और फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि कई परिवार बेघर हो गए हैं।

लखनऊ विकासनगर अग्निकांड: 250 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल

15 अप्रैल की शाम 5 बजे लखनऊ के विकासनगर की बस्ती में आग लग गई। हादसे में 250 से ज्यादा झुग्गियां जल गईं, कई बच्चे जिंदा जल गए जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। कुछ लोगों ने बताया कि आग पहले शराब के ठेके के पास लगी और वहीं से झुग्गियों तक पहुंची, कुछ लोग आग की वजह शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा हादसा हो गया लेकिन फायर ब्रिगेड वाले 2 घंटे बाद पहुंचे...

हादसे में झुग्गियों में रखे हुए सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। करीब 30 सिलेंडर फटने की खबर है। वहीं 250 से ज्यादा परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाए हैं कि प्लॉट खरीदने वाले लोगों ने जानबूझकर आग लगाई है। हालांकि आग की असल वजह क्या थी, ये अभी सामने नहीं आया है। लेकिन पीड़ितों का कहना है कि कोठीवालों ने झोपड़ियां फूंकीं हैं...


स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड वालों को बुलाया गया था लेकिन प्रशासन को पहुंचने में 2 घंटे का वक्त लग गया, जिससे पूरा इलाका राख हो गया। हादसे के पीड़ितों की प्रदेश सरकार मदद कर रही है, लोगों को अस्थायी रूप से रहने की जगह दे दी गई है, घायलों का इलाज किया जा रहा है और मुआवजे की भी बात कही है। लेकिन इस हादसे से लोगों में काफी आक्रोश है।