दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है।
करीना कपूर खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि-
"किसी भी बच्चे को यह सोचने पर मजबूर नहीं होना चाहिए कि उसकी मेहनत पर्याप्त होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए जिस पर वह भरोसा कर सके, जहां मेरिट को महत्व मिले, मेहनत का सम्मान हो और सभी को समान अवसर मिलें। उनके मुताबिक यह कोई बड़ी मांग नहीं, बल्कि न्यूनतम अपेक्षा है।"
उन्होंने आगे लिखा कि- " जब पूरी पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर एक साथ आवाज उठा रही हो, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। करीना ने कहा कि आज हम जिस तरह प्रतिक्रिया देंगे, उससे बच्चों का निष्पक्षता और भरोसे पर विश्वास तय होगा।"
अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने यह भी कहा कि- "शिक्षा बच्चों को आत्मविश्वास, उम्मीद और बेहतर भविष्य का भरोसा देती है। लेकिन यदि बच्चों को यह महसूस होने लगे कि ईमानदारी, मेहनत और मेरिट की कोई कीमत नहीं है, तो शिक्षा व्यवस्था पर उनका विश्वास कमजोर पड़ जाएगा।"
आलिया भट्ट और दिया मिर्जा ने NEET विवाद के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। दोनों अभिनेत्रियों ने बच्चों के भविष्य, मेहनत और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
यह पोस्ट ऐसे समय आए है जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन जारी है। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।