MD ड्रग गिरोह पर इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 10 लाख की एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया।

MD ड्रग गिरोह पर इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 10 लाख की एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सदर बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये की प्रतिबंधित ड्रग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्त में आए आरोपी की निशानदेही पर करी गई है। जिसमें ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास पुलिस का है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

दरअसल, इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस टीम को कुछ दिन पहले एक युवक के पास से 12.72 ग्राम एमडी ड्रग मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच लगातार जारी थी। इसी कड़ी में पुलिस ने ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंच बनाते हुए मुख्य आरोपी जुबेर पिता सईद खान, निवासी मेहंदीपुर तकिया, जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। जिसमें आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 101.61 ग्राम अवैध प्रतिबंधित एमडी ड्रग बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।