फेडरल बैंक रीवा ने स्कूलों में किया पौधरोपण, बच्चों को सिखाई अहमियत
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फेडरल बैंक रीवा ने दो स्कूलों में पौधे लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण दिवस के मौके पर फेडरल बैंक की रीवा ब्रांच ने शहर के ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल और डी. पॉल स्कूल में पौधे लगाने का कार्यक्रम रखा। इस दौरान बैंक के अफसरों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ ने मिलकर पौधे लगाए और सबको पर्यावरण सुरक्षित रखने का मैसेज दिया।
इस प्रोग्राम में फेडरल बैंक रीवा के ब्रांच हेड आशीष सिंह गहरवार, मैनेजर शिवेंद्र पांडेय, अरुण वर्मा और बैंक का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सबने मिलकर स्कूल कैंपस में पौधे लगाए और बच्चों को पेड़ों की अहमियत समझाई।
बैंक अफसरों ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न सिर्फ हवा को साफ रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा भविष्य भी तय करते हैं। इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम किया गया।
प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की कसम खाई। फेडरल बैंक ने कहा कि बैंकिंग सेवाएं देने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाना भी उनके मुख्य कामों में शामिल है।
Saba Rasool 
