Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा, थाने में सख्ती से हो रही पूछताछ

Swatantra Bhardwaj : निशु आजाद के पिता से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के अल्टिमेटम देने के बाद 4 घंटे में ही हिरासत में लिया है।

Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा, थाने में सख्ती से हो रही पूछताछ

Swatantra Bhardwaj : नई दिल्ली। निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को बुलंदशहर स्थित चोला थाने लेकर गई। यहां आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, CJP के 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। 

4 घंटे में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र को दबोचा 

CJP के नेता और समर्थक निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। प्रदर्शन में चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं ने भी समर्थन दिया था। CJP की मांग के बाद पुलिस की ओर से स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। निशु आजाद ने बताया था कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की बात कही है। इसके बाद आश्वाशन के 4 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को यूपी से हिरासत में ले लिया। 

SC/ST Act की धाराएं भी जोड़ी गईं

मामले में CJP की ओर से SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद केस में SC/ST Act की धाराएं जोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट हुई थी। FIR के मुताबिक विवाद मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ था। मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार के नाम सामने आए थे।

वायरल पॉडकास्ट के बाद बढ़ा विवाद

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, इस बातचीत में उन्होंने निशु आजाद के पिता के साथ हुई घटना में अपनी भूमिका की बात की और चोटों को लेकर भी दावा किया। हालांकि, पॉडकास्ट में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल क्लिप सामने आने के बाद CJP ने पुलिस से कार्रवाई तेज करने की मांग की। इसके बाद संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन हुआ और पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी समेत मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।