हर्रहवा विस्थापितों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मांगें पूरी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Congress support Harrahwa displaced : सिंगरौली जिले के रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित और विस्थापित ग्राम हर्रहवा के परिवारों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जल सत्याग्रह किया जा रहा है। इस आंदोलन को अब कांग्रेस नेताओं का खुला समर्थन मिल गया है।

हर्रहवा विस्थापितों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मांगें पूरी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Congress support Harrahwa displaced : सिंगरौली जिले के रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित और विस्थापित ग्राम हर्रहवा के परिवारों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जल सत्याग्रह किया जा रहा है। इस आंदोलन को अब कांग्रेस नेताओं का खुला समर्थन मिल गया है। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता संदीप शाह के नेतृत्व में जारी आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर विस्थापित परिवारों की मांगों का समर्थन किया।

समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग

जल सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से आंदोलन कर रहे  ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रूपेश चंद्र पाण्डेय भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे।  प्रवीण सिंह चौहान ने प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग रखी।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं और उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित परिवारों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस और सेवादल उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान संदीप शाह, प्रवीण सिंह चौहान और रूपेश चंद्र पाण्डेय ने आंदोलनरत ग्रामीणों से चर्चा कर उनका समर्थन किया। जल सत्याग्रह में प्रभावित ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की मौजूदगी रही। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।