बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

बुरहानपुर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में जुटी है, फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.

बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की है. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ पाटिल चुपचाप अपने घर से निकले और अपने गृह ग्राम बोहरडा स्थित खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी.

सक्रिय हुआ प्रशासन 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया. कलेक्टर और एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज. पुलिस प्रशासन आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पाटिल परिवार के समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा.