सीएम डॉ. मोहन यादव ने BJP के ‘सेवा प्रकल्प’ का किया शुभारंभ, हेल्थ सपोर्ट सिस्टम लॉन्च
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ किया गया.
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस प्रकल्प के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्थ सपोर्ट के लिए हेल्प सेंटर
सेवा प्रकल्प’ के तहत एक हेल्प सेंटर शुरू किया गया है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी।
???? जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:
- 9203597200
- 9203697200
इन नंबरों पर संपर्क कर कार्यकर्ता और उनके परिजन चिकित्सकीय जानकारी और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे।

योजनाओं से जुड़ा हेल्थ मॉडल
यह हेल्थ सपोर्ट मॉडल आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष और स्वेच्छा अनुदान के जरिए जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग दिलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
नेताओं के बयान
राजेंद्र शुक्ला
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहा है और नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोले जा रहे हैं. उन्होंने 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार चुनाव जीतने की आवश्यकता बताई.
हेमंत खंडेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समानता के सपने को भाजपा ने साकार किया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से जरूरतमंदों को सही अस्पताल में इलाज दिलाने में मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी इस प्रकल्प की शुरुआत की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तेजी से मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या 52 तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि: मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग को एकीकृत किया गया है, निजी क्षेत्र को भी मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है. आयुर्वेदिक कॉलेजों का विस्तार किया जा रहा है. हर क्षेत्र में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार ‘मेडिसिटी’ प्रोजेक्ट और हाईवे पर अस्पताल निर्माण को बढ़ावा दे रही है, जिसमें 30% अनुदान दिया जाएगा।
shivendra 
