MP के कार्यवाहक Chief Secretary नियुक्त हुए Ashok Barnwal, NITI Aayog के CEO बने Anurag Jain
MP में बदले प्रशासनिक समीकरण, Anurag Jain के Delhi जाने के बाद Chief Secretary की दौड़ तेज
भोपाल। मध्य प्रदेश के निवर्तमान Chief Secretary Anurag Jain को NITI Aayog का नया Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की Appointment Committee of the Cabinet (ACC) ने 22 जुलाई बुधवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले दो सालों तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनके Delhi जाने के बाद राज्य सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी Ashok Barnwal को अगले आदेश तक मध्य प्रदेश का कार्यवाहक Chief Secretary नियुक्त किया है।
Ashok Barnwal को सौंपी गई अंतरिम जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच के IAS अधिकारी Ashok Barnwal तत्काल प्रभाव से Chief Secretary का प्रभार संभालेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक राज्य सरकार नए स्थायी Chief Secretary की नियुक्ति नहीं कर देती। प्रशासनिक स्तर पर इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

एक साल का मिला था सेवा विस्तार
1989 बैच के IAS अधिकारी Anurag Jain को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का Chief Secretary बनाया गया था। साल 2025 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित था। हालांकि, अब NITI Aayog के CEO बनने के कारण उन्होंने राज्य की जिम्मेदारी छोड़ दी है।
Chief Secretary पद के लिए कई नाम चर्चा में
Anurag Jain के Delhi जाने के बाद मध्य प्रदेश में नए स्थायी Chief Secretary की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वरिष्ठता के आधार पर Dr. Rajesh Kumar Rajora सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा केंद्र में पदस्थ Manoj Govil और Pankaj Agrawal के नाम भी चर्चा में हैं। वहीं, Additional Chief Secretary स्तर के अधिकारी Manu Shrivastava और Neeraj Mandloi को भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल माना जा रहा है। अब राज्य सरकार जल्द ही नए Chief Secretary के नाम पर अंतिम फैसला ले सकती है।
Varsha Shrivastava 
