विकास को लेकर इंदौर मेयर की CM से मुलाकात, डिजिटल बजट और सोलर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा

इंदौर के विकास कार्यों को लेकर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

विकास को लेकर इंदौर मेयर की CM से मुलाकात, डिजिटल बजट और सोलर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा
Indore Mayor Meeting With MP CM

इंदौर के विकास कार्यों को लेकर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं, डिजिटल बजट और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम के डिजिटल बजट की प्रति साझा करते हुए बताया कि इंदौर पिछले चार वर्षों से लगातार डिजिटल बजट पेश कर रहा है। इस पहल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की। मुलाकात में स्मार्ट सिटी क्षेत्र के तहत लगने वाले नक्शा शुल्क की विसंगतियों का मुद्दा भी उठाया गया।

महापौर ने इस शुल्क को सामान्य दरों के अनुरूप करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इंदौर के जलोद क्षेत्र में तैयार हो रहे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि सोलर एनर्जी पार्क लगभग बनकर तैयार है और इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को इंदौर आने का निमंत्रण भी दिया गया है। इंदौर नगर निगम की इस योजना से जहां बिजली खर्च में बड़ी बचत होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।