क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन फोर्थ स्टेज का था लिवर कैंसर

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर था, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन फोर्थ स्टेज का था लिवर कैंसर

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया है। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह 24 फरवरी को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था।

25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे।