Firecracker Godown Blast : प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 घर गिरे; 5 की मौत 15 लोग फंसे
UP Firecracker Godown Blast : यूपी के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं।
UP Firecracker Godown Blast : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर के पास मोहम्मदपुर गांव में एक पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12:30 बजे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया।
पूरी फैक्ट्री मलबे में बदली
पुलिस के मुताबिक, धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं।
UP: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. डीएम मामले की जानकारी देते हुए...#Kausambi #Prayagraj #FireCracker #FireCrackerFactory #UPNews pic.twitter.com/ECaVoBNV73
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 31, 2026
आसपास के मकानों को भी नुकसान
विस्फोट का असर फैक्ट्री के आसपास के इलाके में भी दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, करीब 50 मीटर के दायरे में मौजूद 5 से 7 मकानों को नुकसान पहुंचा है। कुछ मकानों के हिस्से टूटकर गिर गए। आसपास रहने वाले कुछ लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। धमाके के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
धमाके के बाद भी होते रहे विस्फोट
फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण शुरुआती विस्फोट के बाद भी लगातार धमाकों की आवाज आती रही। इससे बचाव कार्य में जुटी टीमों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों की मदद शुरू की। कई झुलसे लोगों को चारपाई और दूसरे साधनों से सुरक्षित जगह तक ले जाते हुए ग्रामीण नजर आए।
UP: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. डीएम मामले की जानकारी देते हुए...#Kausambi #Prayagraj #FireCracker #FireCrackerFactory #UPNews pic.twitter.com/ECaVoBNV73
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 31, 2026
पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस के साथ एयरफोर्स की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
एयरफोर्स स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर
मोहम्मदपुर गांव प्रयागराज जिले की सीमा के पास स्थित है। हादसे वाली जगह से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। इसी वजह से घटना के बाद सुरक्षा और राहत एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की टीमें इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
???? कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट!
— Indian Observer (@ag_Journalist) August 31, 2026
घर के अंदर बने कथित पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट से आसपास के तीन मकान जमींदोज हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रयागराज और कौशांबी पुलिस… pic.twitter.com/d2UsPOAL5f
फैक्ट्री मालिक का नाम आदिल
पुलिस के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री के मालिक का नाम आदिल बताया गया है। विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने और घायलों को इलाज उपलब्ध कराने की है।

