Sidhi News : पेट्रोल डालकर जलाया, 90% झुलसी रोशनी की मौत…ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग

Sidhi Roshni Gupta Death : पति हत्या के प्रयास के मामले में पहले से जेल में है। अब मायके पक्ष पूरे ससुराल परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Sidhi News : पेट्रोल डालकर जलाया, 90% झुलसी रोशनी की मौत…ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग

दीपक मिश्रा @ सीधी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के महखोर गांव की रोशनी गुप्ता की रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई। करीब 90 प्रतिशत जलने के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गईं।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि ससुराल लौटने के दिन ही विवाद हुआ। उसके बाद पति रामजी गुप्ता ने रोशनी को आग लगा दी। सास, ससुर और जेठ ने बचाने की बजाय रामजी को उकसाया। रोशनी ने तहसीलदार और डीएसपी के सामने बयान दिया था। पति हत्या के प्रयास के मामले में पहले से जेल में है।

अब मायके पक्ष पूरे ससुराल परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।