सतना मेडिकल कॉलेज रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर :आधा KM लम्बी stretch को कराया अतिक्रमण मुक्त

Satna Anti-Encroachment : सड़क के दोनों ओर फैली अवैध कब्जों और बाधाओं को हटाकर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

सतना मेडिकल कॉलेज रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर :आधा KM लम्बी stretch को कराया अतिक्रमण मुक्त

Satna Anti-Encroachment : मध्य प्रदेश। सतना में मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाले मार्ग पर आज 4 अक्टूबर को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की है। सड़क के दोनों ओर फैली अवैध कब्जों और बाधाओं को हटाया गया। लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त अभियान

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने किया। इसमें राहुल सिलाडिया (एसडीएम, रघुराजनगर), सौरभ मिश्रा (तहसीलदार, रघुराजनगर), सुदीप सोनी (थाना प्रभारी, कोलगवा) तथा आशुतोष मिश्रा (एसडीओ, जल संसाधन विभाग) और स्टाफ मौजूद रहे।

तीन जेसीबी और प्रोकलेन मशीनों का उपयोग

अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी और प्रोकलेन मशीनों का उपयोग किया गया। मेडिकल कॉलेज रोड पर आधा किलोमीटर की लंबाई में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में राजस्व और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। मार्ग अब यातायात के लिए सुगम हो गया है।