रीवा में उपद्रवी छात्रों पर पुलिस का एक्शन, आधा दर्जन गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस
रीवा में छात्रों ने सड़क पर वाहनों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन छात्रों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।
रीवा में एजी कॉलेज के कुछ छात्रों द्वारा किए गए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना इलाके में छात्रों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोककर लोगों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। जब लोगों ने पैसे देने से मना किया तो छात्रों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर पत्थरबाजी कर दी।
अचानक हुए इस उपद्रव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। इसके बाद पुलिस ने वीडियो और लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की और करीब आधा दर्जन छात्रों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार छात्रों का शहर में जुलूस भी निकाला, ताकि लोगों में कानून का डर बना रहे और ऐसे उपद्रव करने वालों को सख्त संदेश दिया जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी शामिल छात्रों की तलाश भी जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि आगे दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।
Saba Rasool 
