रीवा में सिलेंडर फटने से बड़ी दुर्घटना, चार लोग झूलसे, जांच में जुटी पुलिस
रीवा में सिलेंडर फटने से बड़ी दुर्घटना हो गई. हादसे में चार लोग झूलस गए. घर का सारा समान जलकर खाक हो गया है.
रीवा शहर के पैपखरा इलाके में मंगलवार की देर रात गैस रिसाव के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई. हादसे में दो मासूम सहित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जबकि घर का सारा समान जलकर खाक हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार, पैपखरा निवासी यशोदानंद शुक्ला के घर के आंगन में चूल्हे पर खाना बन रहा था. अंदर कमरे में गैस सिलेंडर रखा था और वहीं एक बछड़ा बंधा हुआ था. बताया जा रहा है कि सिलेंडर का रेगुलेटर खुला छूट गया था और बछड़े के टकराने से पाइप निकल गई, जिससे पूरे कमरे में तेजी से गैस फैल गई.

चूल्हे की आग से भड़कीं लपटें
हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य आंगन में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान अंदर कमरे से फैलते हुए बाहर आई गैस ने चूल्हे से आग पकड़ ली. कुछ ही सेकंड में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान आग जद में आ गया. पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयाल किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. चु
मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस अग्निकांड में यशोदानंद शुक्ला, इंद्रकली शुक्ला और दो बच्चे आयुष्मान और दिव्यांश बुरी तरह झुलस गए हैं. CSP रितु उपाध्याय ने बताया कि शुरूआती जांच में गैस रिसाव से आग भड़कने की बात सामने आई है. आग इतनी तेजी से फैली कि आंगन में मौजूद परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला. पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है.
shivendra 
