Rewa में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Medical College Dean को चूड़ी भेंट की

कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत पर बवाल, NSUI ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Rewa में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Medical College Dean को चूड़ी भेंट की

रीवा में गुरुवार शाम NSUI कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के डीन को चूड़ी भेंट करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अस्पताल में आए दिन मरीजों की मौत हो रही है, लेकिन व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता डीन कार्यालय के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

डीन कार्यालय के बाहर हुआ हंगामा

डीन कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ता डीन को चूड़ी भेंट करने पर अड़े रहे, जबकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

अस्पताल प्रबंधन पर उठाए सवाल

NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत बेहद गंभीर मामला है। इस पूरे प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन संजय गांधी अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पंकज उपाध्याय ने कहा कि कल्पना मिश्रा के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल कर्मचारियों पर कार्रवाई करके मामले को खत्म नहीं किया जा सकता। अस्पताल की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मरीज इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन अगर उन्हें ही अपनी जान गंवानी पड़े तो यह बेहद गंभीर स्थिति है। उन्होंने कहा कि चूड़ी भेंट की।