रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल
रायसेन में सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा क्रॉसिंग के दौरान हुआ, जिसमें तेज रफ्तार और सिंगल लेन हाईवे को बड़ी वजह बताया जा रहा है।



