नर्मदापुरम के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रणनीतिक कौशल से प्रभावित हुए राहुल गांधी
हाकम सिंह गुर्जर ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायती राज को और अधिकार दिलाने पर भी चर्चा की।
8 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां वे नर्मदापुरम के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर से प्रभावित नजर आए। राहुल गांधी जैसे ही पचमढ़ी हेलीपैड पर उतरे, उनके स्वागत में हाकम सिंह गुर्जर वहां मौजूद थे। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए पंचायती राज को और अधिकार दिलाने को लेकर चर्चा की।

साथ ही उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए राहुल गांधी से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। हाकम सिंह ने राहुल गांधी को बताया कि नर्मदापुरम में भाजपा का बहुमत है, बावजूद इसके उन्होंने बेहतर रणनीति बनाकर कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया। इस पूरे बातचीत के दौरान राहुल गांधी हाकम सिंह के हाथ पकड़े नजर आए और उन्होंने काफी शालीनता के साथ उनकी बातों को सुना। हाकम सिंह गुर्जर नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य हैं।

बता दें की 8 अक्टूबर को राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में सीनियर लीडर्स के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की मीटिंग ली थी. ये मीटिंग जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के तहत किया गया था. जहां उन्होंने प्रदेश के सीनियर लीडर्स से बातचीत की और पार्टी को साथ में मिलकर काम करने की सलाह दी. इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।

