कम बजट में पाएं नैचुरली ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन

ग्लोइंग स्किन किसे पसंद नहीं होती। लेकिन आजकल मार्केट में इतने स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं कि समझ नहीं आता कि कौन सा आपकी स्किन के लिए बेहतर होगा। स्किन केयर का क्रेज तो इतना बढ़ गया है कि लोग 5-6 स्टेप स्किनकेयर रूटीन अपनाने लगे हैं। इसमें टोनर, सीरम, मॉइश्चराइज़र, सनस्क्रीन, लोशन और पता नहीं क्या-क्या शामिल है।

कम बजट में पाएं नैचुरली ग्लोइंग स्किन, घर पर बनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन
पब्लिक वाणी

मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स महंगे भी होते हैं और वे आपकी स्किन पर सूट करेंगे भी या नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती। तो अगर आप भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहते हैं, लो बजट और अच्छे प्रोडक्ट्स के साथ, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्किन केयर रूटीन और प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर तैयार कर सकते हैं और जिनसे आपकी स्किन पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

स्किन केयर रूटीन में पहले नंबर पर आता है फेस वॉश। मार्केट में अलग-अलग ब्रांड के आपको फेस वॉश मिल जाएंगे। लेकिन उनमें भारी मात्रा में केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को डैमेज कर सकते हैं और आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल को भी खत्म कर सकते हैं। इसलिए अपने चेहरे को मुल्तानी मिट्टी से धोएं। ये आपकी स्किन पर जेंटल होता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

अब बात करते हैं टोनर की। तो आप टोनर के लिए गुलाब जल, खीरे का रस, एलोवेरा जेल या चावल का पानी यूज़ कर सकते हैं। ये सभी आपकी स्किन के लिए हाइड्रेटिंग होते हैं। गुलाब जल आपको फ्रेशनेस देता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। एलोवेरा जेल पिंपल्स को कम करने में मदद करता है और चावल का पानी स्किन टोन लाइट करने और ग्लास स्किन पाने में मदद करता है।

इसके बाद आप अपनी स्किन के अनुसार कोई भी मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आप धूप में जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके आप अपनी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।