Homemade peel off mask: घर पर बनाएं पील ऑफ मास्क, टैनिंग और डल स्किन से पाएं छुटकारा

घर पर बने हनी मिल्क और लेमन-एग पील ऑफ मास्क से स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाने के आसान तरीके जानें। इन होममेड मास्क को बनाने के लिए कुछ आसान इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Homemade peel off mask: घर पर बनाएं पील ऑफ मास्क, टैनिंग और डल स्किन से पाएं छुटकारा
google
मार्केट में आज अलग-अलग ब्रांड्स के पील ऑफ मास्क आ गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करते ही एक बार में आपके स्किन की सारी गंदगी और टैनिंग बाहर निकल जाती है। लेकिन सबकी स्किन टाइप एक जैसी नहीं होती, इसलिए कुछ लोगों को तो ये मास्क सूट कर जाते हैं लेकिन कुछ को नहीं। ऐसे में अगर आप घर बैठे ही होम रेमेडीज से पील ऑफ मास्क बना लें तो ये न सिर्फ मार्केट में मिलने वाले मास्क की तरह काम करेगा, बल्कि इससे कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे।

घर पर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ इंग्रेडिएंट्स की जरूरत पड़ेगी।

  • सामग्री
  • 1 बड़े चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर
  • 1 छोटे चम्मच शहद
  • 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, टी ट्री या पेपरमिंट)
  • 2 बड़े चम्मच दूध

सबसे पहले एक कटोरी में दूध और जिलेटिन पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए। अब इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिक्स करें। अंत में इसमें शहद मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। आपका हाइड्रेटिंग हनी मिल्क पील-ऑफ मास्क तैयार है।

क्योंकि इस मास्क में जिलेटिन पाउडर है, इसलिए इसे तुरंत अपने चेहरे पर लगा लें, क्योंकि ये जल्द ही सूखकर टाइट हो जाता है। अब इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो इसे उखाड़ लें। ध्यान रखें कि आप इस मास्क को हेयरलाइन पर न लगाएं। इस तरह आप घर पर ही ग्लोइंग और क्लियर स्किन पा सकती हैं।

लेमन और एग पील ऑफ मास्क

अब बढ़ते हैं अपने दूसरे मास्क की तरफ। लेमन और एग पील ऑफ मास्क, यह पील ऑफ मास्क स्किन ब्राइटनिंग में मदद कर सकता है। इसके लिए सामग्री:

  • 1 अंडे का सफेद पार्ट
  • 1 छोटे चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच शहद
  • 1 टीशू पेपर

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में नींबू का रस और अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें शहद डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपका लेमन और एग पील-ऑफ मास्क तैयार है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और पेस्ट लगाने के बाद चेहरे के ऊपर टीशू पेपर लगा दें। आप चाहें तो दोबारा टीशू पेपर के ऊपर से भी एक लेयर पेस्ट लगाकर उसे टीशू पेपर से ढक सकते हैं।

जब मास्क सूख जाए तो इसे धो लें। इस तरह इस मास्क के एक ही यूज से आपको आपकी स्किन ब्राइट और हाइड्रेटेड दिखेगी।