MP WEATHER: मध्यप्रदेश में मार्च में भीषण गर्मी और बारिश की संभावना

मार्च महीने में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में थोड़ी बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले तीन महीने तक गर्मी का असर जारी रहेगा।

MP WEATHER: मध्यप्रदेश में मार्च में भीषण गर्मी और बारिश की संभावना
google

मार्च का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ इस साल मार्च महीने में MP में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस बार मार्च महीने में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के माने तो मार्च के पहले हफ्ते में थोड़ी बारिश हो सकती है, जिसके बाद अगले हफ्ते से गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

बारिश के बाद मौसम में उमस वाली गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से लेकर अगले 3 महीने यानी मई तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने के आसार हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

फरवरी से मौसम में काफी बदलाव होता दिखा। फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी भरे बीते। 28 फरवरी को MP के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 32-30 डिग्री रहा। मौसम विभाग के माने तो प्रदेश के 30 से भी ज्यादा शहरों में 30 डिग्री या इससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

इन शहरों में, खरगोन में 35 डिग्री, जबलपुर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.1 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खरगोन में 35 डिग्री दर्ज किया गया।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। ये विक्षोभ 4 मार्च की रात से एक्टिव होगा, जिसकी वजह से मार्च के पहले हफ्ते में बारिश होगी और इसके बाद प्रदेश में गर्मी और बढ़ जाएगी।