मध्यप्रदेश में 2 मार्च की बस हड़ताल टली, बस ऑपरेटरों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मध्यप्रदेश में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल बस ऑपरेटरों ने टाल दी है। अब प्रदेश की सभी बसें निर्धारित समय अनुसार ही चलेंगी, यह फैसला बस ऑपरेटरों और CM मोहन यादव की बैठक के बाद लिया गया है।

मध्यप्रदेश में 2 मार्च की बस हड़ताल टली, बस ऑपरेटरों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
google

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बसों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने बताया कि बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की बैठक में फैसला लिया कि फिलहाल के लिए परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को सस्पेंड किया जाता है।

इस फैसले के बाद बस ऑपरेटरों ने बसों की हड़ताल टालने का फैसला लिया है। अब बसों का संचालन पहले की तरह ही रहेगा। बता दें कि बसों की हड़ताल की खबर सुनकर कई यात्रियों को परेशानी हुई थी, क्योंकि होली का समय आ गया है और लोगों को यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि इस खबर से अब यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।