Mahakal Temple Uproar : कांवड़ियों ने महाकाल मंदिर में तोड़ी दानपेटियां, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे; 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Mahakal Temple Uproar : नदी हॉल में एंट्री की मांग कर रहे कावड़ियों ने मंदिर में लगे बेरिकेटिंग तोड़ दिए। इतना ही नहीं अंदर घुसने के प्रयास में मंदिर की दानपेटियां भी तोड़ दी।

Mahakal Temple Uproar : कांवड़ियों ने महाकाल मंदिर में तोड़ी दानपेटियां, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे; 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Mahakal Temple Uproar : मध्य प्रदेश। उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग को लेकर कुछ कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। उन्हें रोकने के दौरान मंदिर के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो सुरक्षाकर्मियों को पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

करीब 100 कांवड़िए दर्शन के लिए पहुंचे

जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 श्रद्धालु कांवड़ लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे थे। बताया गया कि सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

दर्शन के दौरान समूह में शामिल कुछ लोगों ने नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने निर्धारित व्यवस्था के तहत उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया।

कावड़ियों ने दान पेटी गिराई और बेरिकेड्स तोड़ दिए।

बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने की कोशिश

कांवड़िए पहली बैरिकेडिंग पार करने के बाद नंदी हॉल की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग नहीं रुके। इसके बाद एक के बाद एक कांवड़िए बैरिकेडिंग कूदकर आगे जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेड्स गिर गए, जिससे कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई।

सुरक्षाकर्मियों ने कावड़यों को रोकने के प्रयास किए, लेकिन वे नहीं माने।

कुछ लोगों को पकड़कर थाने भेजा 

विवाद बढ़ने पर मंदिर के गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हंगामा करने वाले लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें महाकाल थाने ले जाया गया। पुलिस ने मामले में कांवड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों की भूमिका और पूरे विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

दान पेटियां हटाने और गर्भगृह में घुसने का आरोप

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी लोगों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिश की। समिति के अनुसार, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थात्मक अवरोधों को नुकसान पहुंचाया गया।

घायल गार्ड को उसके साथियों ने सहारा देकर बाहर निकाला।

दान पेटियों को इधर-उधर करने और बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। समिति ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।