MP Monsoon Session: UCC पर घेराबंदी की तैयारी, BJP और कांग्रेस दोनों कर रहीं विधायकों की बैठक

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच BJP और कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। UCC समेत अहम मुद्दों पर दोनों दल अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

MP Monsoon Session: UCC पर घेराबंदी की तैयारी, BJP और कांग्रेस दोनों कर रहीं विधायकों की बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच समान नागरिक संहिता (UCC) समेत अन्य अहम मुद्दों पर सियासी रणनीति बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। दोनों दल विधानसभा में अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक सोमवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के संभावित हमलों और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष के निवास पर आयोजित होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस का फोकस विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर रहेगा। पार्टी इस विषय पर विधानसभा में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा प्रदेश से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मानसून सत्र के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी दिनों में सदन में UCC समेत कई अहम विषयों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।