सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग, 2 घंटे का दिया अल्टीमेटम,प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
आज संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है और इसी दिन CJP दिल्ली में संसद मार्च निकालने जा रही है, जिसके लिए जंतर-मंतर पर करीब 10 हज़ार प्रदर्शनकारी जुट चुके हैं। सोनम वांगचुक की 23 दिन की भूख हड़ताल के समर्थन में हो रहे इस मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है, जबकि CJP ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया है।
UPDATED- 02:21PM
दिल्ली में इस वक्त संसद की ओर बढ़ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है. कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी हुई है. हालात को काबू में रखने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. इसी बीच CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि सरकार की ओर से बातचीत का भरोसा मिला है, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, नई दिल्ली।
— TNC INDIA (@thenewschapter) July 20, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास तक पहुंच गए थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की।#DelhiProtest #JantarMantar #BreakingNews pic.twitter.com/6VYiyefk7w
UPDATED- 12:49PM
सोनम वांगचुक भी इस मार्च में शामिल होना चाहते हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल को पत्र लिखकर उन्हें डिस्चार्ज करने की मांग की है, ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर दो घंटे के भीतर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे खुद संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने सुबह 9 बजे संसद मार्च शुरू किया। इसी बीच भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है।
जंतर-मंतर से संसद तक करीब 1.5 किलोमीटर के रास्ते में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नजर आए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए। कई लोगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की और कुछ प्रदर्शनकारी संसद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।





