इंदौर के रावजी बाजार में अमोनिया गैस रिसाव, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

26 फरवरी की रात इंदौर के रावजी बाजार में एक कबाड़ की दुकान पर पुराने सिलेंडर को काटते समय अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे 5 लोग बीमार पड़ गए।

इंदौर के रावजी बाजार में अमोनिया गैस रिसाव, 5 लोग अस्पताल में भर्ती
google

Indore Gas Leakage: 26 फरवरी की रात को इंदौर के रावजी बाजार में स्थित एक कबाड़ की दुकान से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसकी वजह से मौके पर मौजूद 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

यह हादसा तब हुआ जब कबाड़ व्यापारी शहजाद एक पुराने सिलेंडर को काट रहे थे, जिसमें से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हुआ। इस घटना की वजह से आसपास के कई लोग प्रभावित हुए।

मौके पर तुरंत नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसके बाद सिलेंडर को खुले मैदान में ले जाकर पानी से रिसाव पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने कबाड़ दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया है और व्यापारी से पूछताछ कर रही है। जिन 5 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया था, उनकी हालत में भी सुधार हुआ है।