ट्रंप के पोस्ट से विवाद: बर्थराइट सिटिजनशिप पर बहस, भारत को बताया ‘नरक का द्वार’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर भारत और चीन को हेल होल यानी नरक का द्वार बताया है।

ट्रंप के पोस्ट से विवाद: बर्थराइट सिटिजनशिप पर बहस, भारत को बताया ‘नरक का द्वार’

U.S. President Donald Trump ने एक पोस्ट शेयर की, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। इस पोस्ट में चिट्ठी कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट Michael Savage की एक चिट्ठी और वीडियो के अंश शामिल हैं, जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता (Birthright Citizenship) की आलोचना की गई है। साथ ही India और China जैसे देशों पर विवादित टिप्पणी की गई है। इस में चिट्ठी भारत और चीन को Hell hole (नरक का द्वार) बताया गया है। 

पोस्ट में दावा किया गया है कि कुछ प्रवासी अमेरिका जाकर बच्चों को जन्म दिलाते हैं ताकि उन्हें स्वतः नागरिकता मिल सके और बाद में उसी आधार पर पूरा परिवार अमेरिका आ जाता है। इस संदर्भ में अमेरिकी संविधान के 14th Amendment to the U.S. Constitution पर भी सवाल उठाए गए हैं। चिट्ठी में यह तर्क दिया गया है कि मौजूदा समय में इस कानून की समीक्षा होनी चाहिए और इस पर अदालतों के बजाय जनमत से निर्णय लिया जाना चाहिए।

साथ ही, कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर में भारतीय और चीनी पेशेवरों के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरियों में चयन प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रह गई है और कुछ विशेष देशों के लोगों को प्राथमिकता मिल रही है। वहीं, प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था American Civil Liberties Union पर भी निशाना साधते हुए कहा गया है कि यह संगठन अवैध प्रवासियों के पक्ष में नीतियों का समर्थन करता है। इस पूरे मामले पर भारत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने संबंधित रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया है।