सतना शराब दुकान के बाहर विवाद, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से मारपीट, वीडियो वायरल
सतना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोहावल कंपोजिट शराब दुकान के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं.
सतना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोहावल कंपोजिट शराब दुकान के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं.. जानकारी के अनुसार गाड़ियों की मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बड़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई...

क्या है पूरा मामला?
भाजपा युवा मोर्चा रैगांव मंडल अध्यक्ष सुमित पाठक पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने इस हमला कर दिया. झगड़े में सुमित पाठक के कपड़े फट गए.. घटना के बाद सुमित पाठक ने बताया कि वह अपने काम से गुजर रहे थे, तभी गाड़ियों के बीच हल्की ठोकर लग गई.. इसी बात पर पतेरी क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे, उनसे उलझ पड़े. विवाद बढ़ने पर युवकों ने परिचय देने के बावजूद उन पर हमला कर दिया.
वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं.. कहा जा रहा है कि सोहावल की कंपोजिट शराब दुकान में डिस्काउंट को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके चलते मारपीट की स्थिति बनी. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सुमित ने इन बातों को बदनाम करने की साजिश बताया है.
shivendra 
