वर्ल्ड कप जीत के बाद देवास में बवाल, पुलिस पर पटाखे फेंके, CSP सुमित अग्रवाल के कान के पास फूटे पटाखे

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मध्यप्रदेश के देवास में उस समय हुड़दंग में बदल गया, जब जश्न मना रही भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पटाखे फेंकना शुरू कर दिया.

वर्ल्ड कप जीत के बाद देवास में बवाल, पुलिस पर पटाखे फेंके, CSP सुमित अग्रवाल के कान के पास फूटे पटाखे

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मध्यप्रदेश के देवास में उस समय हुड़दंग में बदल गया, जब जश्न मना रही भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पटाखे फेंकना शुरू कर दिया. यह घटना शहर के सयाजी द्वार पर सामने आई, जहां बड़ी संख्या में लोग जीत का जश्न मनाने पहुंचे थे. 

जानकारी के मुताबिक, जश्न के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर और पुलिसकर्मियों की ओर भी पटाखे फेंक दिए. अचानक हुई इस घटना में QRF (क्विक रिस्पांस फोर्स) के दो जवान घायल हो गए.

इसी दौरान देवास के CSP सुमित अग्रवाल के कान के पास भी दो पटाखे फूट गए, जिससे उनके कान में सूजन आ गई. हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, बल्कि मौके पर ही उपचार किया गया.

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को मौके से खदेड़ा और कुछ ही देर में सयाजी द्वार क्षेत्र को खाली करा लिया. इसके साथ ही घायल QRF जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें CSP सुमित अग्रवाल कान पर हाथ रखकर वहां से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.