MP के इंटर्न डॉक्टर्स को अब 21,500 स्टाइपेंड : डिप्टी CM से मीटिंग के बाद फैसला, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Intern Doctors Stipend Hike : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से इंटर्न्स, जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में स्टाइपेंड बढ़ाने पर सहमति बनी। अब इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

MP के इंटर्न डॉक्टर्स को अब 21,500 स्टाइपेंड : डिप्टी CM से मीटिंग के बाद फैसला, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Intern Doctors Stipend Hike : भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही।  बुधवार को मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से इंटर्न्स, जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। अब इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में कार्रवाई

छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में शुरुआती जांच के आधार पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक जांच टीम भी गठित की है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

जूडा और MTA ने कार्रवाई पर जताया संतोष

बैठक में मौजूद जूडा और एमटीए प्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई प्रारंभिक कार्रवाई पर संतोष जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मामले में जांच शुरू होना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

घायल छात्रों के इलाज की व्यवस्था होगी

पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए छात्रों के उपचार को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने घायल छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि जरूरत के अनुसार छात्रों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मुद्दे पर भी प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया।

स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति

बैठक में इंटर्न्स और जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। स्टाइपेंड में वृद्धि के प्रस्ताव पर सहमति बनने की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में हुई चर्चा को सकारात्मक बताया। बैठक के बाद जूडा और एमटीए प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना संतोषजनक है।

तीन दिन से चल रहा था आंदोलन

इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिनों से आंदोलन कर रहे थे। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ा प्रदर्शन किया गया था। आंदोलन का असर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर भी पड़ा। हमीदिया अस्पताल में बुधवार दोपहर 12 बजे तक ओपीडी बंद रही। सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। किडनी और लिवर के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सामान्य से कम हुए ऑपरेशन

हमीदिया अस्पताल में बुधवार को केवल दो ऑपरेशन होने की जानकारी सामने आई है। सामान्य दिनों में यहां 40 से अधिक ऑपरेशन किए जाते हैं। इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के कारण अस्पताल की नियमित सेवाओं पर असर पड़ा। अब सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन को लेकर छात्रों के अगले फैसले का इंतजार है।

स्टाइपेंड के फैसले से छात्र संतुष्ट

सरकार के साथ बातचीत में मांगें माने जाने के बाद इंटर्न डॉक्टरों में खुशी का माहौल है। भोपाल के कमला पार्क के पास सड़क पर बैठे डॉक्टरों ने नारे लगाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने समेत अपनी मांगें पूरी होने पर संतोष जताया। सरकार से सहमति बनने के बाद अब इंटर्न डॉक्टर प्रदर्शन खत्म करने की तैयारी में हैं। मौके पर भोपाल पुलिस भी पहुंच रही है।

एबीवीपी प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रतिनिधियों के अनुसार, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सरकार ने सहमति जताई है। आयुष परासर ने कहा कि बढ़े हुए स्टाइपेंड के फैसले से छात्र संतुष्ट हैं।