इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, कुल 12.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त

10 ग्राम MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये।

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, कुल 12.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रुद्र एजेंसी बिल्डिंग के पास खाली मैदान से 10 ग्राम MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 12.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी रुद्र एजेंसी बिल्डिंग के पास खाली पड़े मैदान में एक व्यक्ति कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही वह कार सहित भागने का प्रयास करने लगा।

संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज मिश्रा, निवासी नंदबाग इंदौर बताया। तलाशी लेने पर वाहन की ड्राइविंग सीट के पास आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाई गई एक पारदर्शी पन्नी मिली, जिसमें 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध अपने फायदे के लिए सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और 10वीं कक्षा तक शिक्षित है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और उसे मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से होती थी।