लोकायुक्त ने रेंजर और क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने सागर के बंडा उत्तर वनमंडल में रेंजर विकास सेठ और क्लर्क जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 21 लाख की लकड़ी परमिट के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में की गई।

लोकायुक्त ने रेंजर और क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा
google

सागर के बंडा उत्तर वनमंडल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेंजर विकास सेठ और क्लर्क जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

21 लाख की लकड़ी परमिट के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता विजय सिंह राजपूत (बाबा ब्यालई) से करीब 21 लाख रुपये की लकड़ी की परमिशन देने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता आरोपियों को पहले ही 40 हजार रुपये दे चुका था, जिसके बाद बाकी रकम देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

लोकायुक्त की कार्रवाई
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त टीम मामले की आगे जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।