बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की बेटी सुरभि खण्डेलवाल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल स्थित निवास पहुंचकर उनकी बेटी सुरभि खण्डेलवाल के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बैतूल पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर जाकर उनकी सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल के दुःखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
आज बैतूल में @BJP4MP के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 14, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति व… pic.twitter.com/aXoKKibW9f
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने हेमंत खण्डेलवाल और उनके परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरभि खण्डेलवाल का असमय निधन अत्यंत दुःखद है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
shivendra 
