MP में BJP ने राज्यसभा की तीनों सीटें निर्विरोध जीतीं, रिटर्निंग ऑफिसर ने उम्मीदवारों को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने एमपी की तीनों सीटें निर्विरोध जीत ली है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग की चुप्पी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटें निर्विरोध जीत ली है। आज भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचे थे। नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर 3 बजे समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किए जाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने 11 मई दोपहर करीब साढ़े 3 बजे भाजपा के तीनों उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे।



इधर, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, इस मामले में चुनाव आयोग ने भी कोई फैसला नहीं दिया है। जिसके बाद तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय हो गई थी।
BHOPAL | भाजपा ने MP की तीनों राज्यसभा सीट निर्विरोध जीतीं
— Public Vani News (@publicvaninews) June 11, 2026
मध्यप्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटें निर्विरोध जीत ली है. @tarunchughbjp @rajneesh4n @MaheshK23512121 #MadhyaPradesh#RajyaSabha#BJP#BhopalNews#PoliticalNews pic.twitter.com/m6xB77C4v8
गुजरात और राजस्थान में भी
गुजरात राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात में भी राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, राजस्थान में भी तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते गए हैं। दो सीटों पर बीजेपी के सतीश पुनिया और अल्का गुर्जर और एक सीट पर कांग्रेस के नीरज डांगी चुनाव जीते हैं।
shivendra 
